Betul Crime News : हत्या के आरोपियों का तीन किलोमीटर तक निकाला जुलूस मामले में दो नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: A procession of murder accused was taken out for three kilometers, 5 accused including two minors were arrested in the case.
Betul Crime News : बैतूल गंज थाना क्षेत्र के चुन्नीढाना में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कान पकड़वाएं और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लंबा जुलूस निकाला। आरोपियों का जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया है कि अपराध करने वाले आरोपियों बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस के मुताबिक कालापाठा निवासी विवेक मरकाम (17) की बुधवार को 7 लोगों ने लोहे की राड, फावड़े, पत्थर, लाठी से पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुख्य आरोपी अन्नु (अनिकेत) ठाकुर, कृपाल सिंह ठाकुर, जुनेद अली और अन्य दो नाबालिग शामिल है। दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। शुक्रवार को गंज पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकाला। आरोपियों के घर से जुलूस की शुरूआत हुई, आरोपियों को पैदल गंज नंदी चौक, दिलबाहर चौक, टांगा चौक, बाबू चौक होते हुए कॉलेज चौक, गणेश चौक कोठीबाजार से होते हुए लल्ली चौक होते हुए गंज थाने पहुंचे। आरोपियों का लगभग 3 किमी तक जुलूस निकाला गया और कान पकड़वाएं गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय पेश किया जाएगा।
अन्य आरोपियों की होगी शीघ्र गिरफ्तारी
गंज पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबीश दी। हालाकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए। पुलिस का दबा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करेंगे। पुलिस ने हत्या के मामले में सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपियों को 24 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।



