Betul Road Accident : बाईक को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Betul Road Accident: Pickup hits bike, young man dies, one seriously injured

Betul Road Accident :  बैतूल के  चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को लेहदा नदी के पास एक पिकअप ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में मनोज पिता जिल्लू उम्र 18 वर्ष और दिलीप नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए भीमपुर स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र भर्ती किया। हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बैतूल लाते समय मनोज की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक को सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण युवक की जान चली गई। दिलीप नाम का युवक गंभीर घायल है जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। मृतक का गुरूवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button