Central Railway : मध्य रेल ने स्क्रैप की बिक्री से 243.06 करोड़ रुपये का उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त किया, 5 मंडलों में की गई बिक्री

Central Railway: Central Railway earned a significant revenue of Rs 243.06 crore from the sale of scrap, sales were done in 5 divisions

Central Railway: मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 (अक्टूबर-2025 तक) के लिए स्क्रैप की बिक्री से 243.06 करोड़ रुपये का उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त किया है। अक्टूबर 2025 के दौरान स्क्रैप की बिक्री से 51.86 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो अक्टूबर-2024 के 28.93 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 79% की वृद्धि दर्शाता है। यह पिछले तीन वर्षों में अक्टूबर माह का सर्वोच्च प्रदर्शन भी है।

(Central Railway) मध्य रेल के सभी 5 मंडलों, कारखानों और क्षेत्रीय इकाइयों के विभिन्न स्थानों पर स्क्रैप की बिक्री की गई है और बेचे गए स्क्रैप की प्रमुख वस्तुओं में रेल, लौह स्क्रैप, अलौह स्क्रैप, रोलिंग स्टॉक, कोच और वैगन शामिल हैं।
यह उपलब्धि मध्य रेल की “शून्य स्क्रैप मिशन” के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और स्क्रैप निपटान में बेहतर परिचालन दक्षता को दर्शाती है।
मध्य रेल कुल 22 में से 10 प्रदर्शन मापदंडों में ज़ोनों में प्रथम स्थान के साथ शील्ड के लिए भी अग्रणी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button