Betul Agriculture Market : उपज डालने नही मिली जगह तो किसानों ने मचाया हंगामा, जानकारी लगते ही मंडी पहुँचे कलेक्टर

Betul Agriculture Market: Farmers created ruckus as they did not get space to deposit their produce, Collector reached the market as soon as he got the information.

Betul Agriculture Market :  बैतूल कृषि उपज मंडी में इन दिनों शेड और शेड के  बाहर परिसर में व्यापारियों का कब्जा है। शेड के भीतर और बाहर व्यापारियों ने उपज के बोरे रखे है। किसानों को उपज डालने के लिए जगह नही है। जगह नही मिलने से बुधवार को मंडी में किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी मौके पर पहुँचे और किसानों को व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि पीछे कुछ दिनों से व्यापारियों ने अनज के बोरे उठाये नही। इसलिए मंडी में जगह पूरी भर गई है। किसान उपज डालने के लिए परेशान होते रहे। पूरा मंडी परिसर व्यापारियों द्वारा खरीदे गए उपज के बोरों से खचाखच भरा हुआ है। 

मंडी के हालातो में कोई सुधार नहीं
कृषि उपज मंडी में इन दोनों हालात और बिगड़ गए हैं। मक्का गेहूं सहित अन्य की बंपर आवक हो रही है। आवक 25000 से 30000 बोरे तक पहुंच चुकी है। मंडी में उपज लेकर आ रहे किसानों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
किसानों को मंडी में कोई परेशानी न हो, कलेक्टर सूर्यवंशी के सख्त निर्देश
बैतूल बडोरा मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर मिल रही शिकायतों पर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में बड़े पैमाने पर खुले में रखे माल को देखकर नाराजगी जताई और कहा कि इस स्थिति के चलते किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी हो रही है।
     कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मंडी सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और मंडी परिसर में सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने व्यापारियों से चर्चा कर खुले में पड़े मक्का को शीघ्र उठवाने को कहा तथा अधिक संख्या में ट्रक नियोजित कर प्लेटफार्म के पास रखे माल को प्राथमिकता से उठवाने के निर्देश मंडी प्रशासन को दिए।
     उन्होंने कहा कि वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था भी बेहतर की जाए, ताकि किसानों की उपज का विक्रय बिना किसी बाधा के सुगमता से हो सके। कलेक्टर ने किसानों से आत्मीय संवाद कर भरोसा दिलाया कि मंडी की सभी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अभिजीत सिंह, मंडी सचिव श्री परते सहित व्यापारी और किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button