Betul Mandi Bhav 24 November 2025 : आज 24 नवम्बर 2025 के बैतूल और भैंसदेही मंडी भाव, 26 हजार बोरे उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 24 November 2025: Today's Betul and Bhainsdehi Mandi Bhav for 24 November 2025, arrival of 26 thousand bags of produce
Betul Mandi Bhav 24 November 2025 : सोमवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 24 नवम्बर 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 26 हजार 830 बोरे रही। 2382 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 1362 बोरे मक्का की आवक 23070 बोरे रही है। 
कृषि उपज मंडी में गेंहू, और मक्का सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू, और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द हुई कम
सोमवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई है । मूंग के दाम 3000 से लेकर 5901 रुपये तक है। उड़द के दाम 5500 प्रति किवंटल के पार थे।

