Betul News : बैतूल में एनएसयूआई का जबरदस्त प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का प्रयोग

Betul News: NSUI's massive protest in Betul, police used water cannon

Betul News : बैतूल जिले में मेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड पर खोलना विरोध में गुरुवार को बैतूल में एनएसयूआई ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बेरिकेड्स तोड़ दिए गए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा है। पानी की बौछार कर भीड़ को तीतर भीतर करने का प्रयास किया। शहीद भवन प्रांगण में सभा के बाद कांग्रेसी रैली के रूप में कलेक्ट पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान जमकर प्रदर्शन हुआ कांग्रेसी बेरिकेड्स  फांदकर कूदने लगे। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो पुलिस को पानी की बौछार करनी पड़ी है। 

मेडिकल कॉलेज केवल छलावा- निलय डागा
 जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज जिलेवासियों के लिए एक छलावा है। सरकारी जमीन को निजी हाथों में बेचने का काम किया जा रहा है। भाजपा द्वारा मेडिकल कॉलेज को लेकर खूब डिंडोरा पीटा जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि यह कॉलेज निजी हाथों को सौंपा जा रहा है। जिससे जिले के गरीब तबकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। यह बाते एनएसयूआई द्वारा आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निलय डागा ने कहीं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम, प्रदेश सचिव समीर खान, बब्बा राठौर, मनोज आर्य, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष जैद खान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंच अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी मेडिकल कॉलेज और छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया। एनएसयूआई ने मेडिकल कॉलेज को पीपीटी मोड से हटाने और छात्रवृत्ति घोटाले के दोषितों पर कार्रवाई करने शहीद भवन परिसर में प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध जताया।
बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात
एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। कलेक्टर कार्यालय के सामने दो फायर बिग्रेड और ब्रज वाहन को भी तैनात किया गया था। उल्लेखनीय है कि हरदा में हुए विरोध ्रपदर्शन के दौरान जिस तरह से हंगामा हुआ था उससे सबक लेकर एनएसयूआई के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button