Betul News : विवादों में घिरे कोतवाली थाना प्रभारी की एक महीने में हो गई रवानगी, नीरज पाल को सौपी कमान
Betul News: The Kotwali police station in-charge, surrounded by controversies, was sent away within a month, Neeraj Pal was given the command.

Betul News : विवादों में घिरे कोतवाली थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना की एक महीने में ही रावनगी हो गई। गंज थाना प्रभारी नीरज पाल को कोतवाली की कमान सौपी है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने 22 अक्टूबर को जारी किए गए आदेश में कोतवाली थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना को लाइन हाजिर कर दिया है। गंज थाना प्रभारी नीरज पाल को कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। गंज थाने की कमान सुश्री शैफ़ा हाशमी को सौपी है।
उल्लेखनीय है कोतवाली थाना प्रभारी श्री सक्सेना ने जैसे ही थाने की जिम्मेदारी संभाली विवादों में घिर गए। हाल ही में एक मीडिया कर्मी जनकी शाह के साथ हुई अभद्रता के बाद कुछ मीडिया कर्मियों ने विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ता देख एसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को सक्सेना को आठनेर थाने से कोतवाली में पदस्थ किया था। एक महीने में ही हटाना पड़ा।



