Afghanistan-Pakistan War : अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर युद्ध जैसे हालात, तालिबान ने 25 चौकियां कब्जाईं, 58 पाक सैनिक ढेर
Afghanistan-Pakistan War: War-like situation on the Afghanistan-Pakistan border, Taliban captured 25 posts, 58 Pakistani soldiers killed
बड़ी खबर ये है जो आज दबा दी गई 🚨🚨
तालिबीन ने पाकिस्तान पर रात तगड़ा अटैक किया
जिसने पाकिस्तान को भारी नुक़सान हुआपाकिस्तान के 100 सैनिक रात मारे गए 😀
बांग्लादेश को म्यांमार मार रहा है
पाकिस्तान को डूरंड लाइन पर अफ़गानिस्तान 🔥🔥देखते जाओ इलाज़ सबका हो रहा कूटनीतिक… pic.twitter.com/UKjKKzm0z0
— Avkush Singh Malik (@AvkushSingh) December 28, 2024
Afghanistan-Pakistan War : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। शनिवार देर रात तालिबान बलों ने पाकिस्तान की कई चौकियों पर भीषण हमला कर दिया। माना जा रहा है कि यह हमला हाल ही में काबुल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों का बदला है।
अफगान रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि इस जवाबी कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 30 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अफगान सेना ने पाकिस्तान की 25 सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है। यह मुठभेड़ दुर्रंद रेखा (Durand Line) के निकट हुई, जो दशकों से दोनों देशों के बीच विवाद का केंद्र रही है।
तालिबान ने दी चेतावनी
मौलवी याकूब ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि “हम अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पाकिस्तान की ओर से दोबारा सीमा पार हमले हुए तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”
वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोसिन नक़वी ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे “सीमा पार आतंकवादी कार्रवाई” बताया और कहा कि पाकिस्तानी सेना जवाबी कदम उठाने के लिए तैयार है।
तनावपूर्ण स्थिति, नागरिकों में दहशत
दुर्रंद लाइन के आसपास बसे नागरिकों में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई गांवों को खाली कराया गया है और दोनों देशों की सेनाओं ने सीमा पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह झड़पें दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय अस्थिरता को और बढ़ा सकती हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक वार्ता की संभावना बेहद कम दिखाई दे रही है।




