MP Weather Alert : चक्रवाती तुफान शक्ति का असर, एमपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बैतूल में झमझम बरसे बदल

MP Weather Alert: Cyclonic Storm Shakti impacts, heavy rain threatens in many parts of MP, Betul receives heavy rain

MP Weather Alert :  अरब सागर में उठे चक्रवाती तुफान शक्ति का असर  एमपी में भी दिखाई दे रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान सिहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना जिले में भारी बारिश की संभावना बनी है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकर्ता, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मेहर, पांढुर्णा जिले में गरज- चमक के साथ बारिश की संभवना बनी है। 
बैतूल जिले में झमाझम बारिश, साप्ताहिक बाजार में अफरातफरी
Oplus_131072
बैतूल। अरब सागर में उठे चक्रवाती तुफान शक्ति का असर जिले में भी दिखाई दे रहा है और रविवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, कई छोटे नदीं-नाले उफन गए। बारिश से फसलों को भारी नुकसान की अशंका है। बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। मानसून की बिदाई के समय अरब सागर में चक्रवाती तुफान शक्ति सक्रिय हुआ है, जिसके कारण भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। तुफान का असर बैतूल में भी देखने को मिला। रविवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश होना शुरू हो गई। जिला मुख्यालय पर रूक-रूक कर तेज बारिश होते रही। शहर से कुछ दूर स्थित बैतूल बाजार में भी झमाझम बारिश होने के समाचार मिले है। आठनेर सहित अन्य ब्लॉकों में भी तेज बारिश हुई। बारिश से जनजीवन पर भी असर पड़ा है। तेज बारिश के कारण जिला मुख्यालय में लगे बाजार में भी अफरा-तफरी का माहौल्ला निर्मित हो गया था। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तुफान का असर अगले दो-तीन दिनों तक देखने को मिल सकता है। इधर किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिहाज से नुकसानदायक है। फसल पकने की स्थिति में पहुंच गई बारिश से फसलों के अंकुरण का खतरा बड़ गया है। सोयाबीन मक्का सहित अन्य फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान है। मानसून जाते-जाते जिले में तबाही मचा रहा है। समाचार लिखे जाने तक जिला मुख्यालय पर झमाझम बारिश का दौर जारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button