MSP Hikes : केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को दिया तोहफा, 6 फसलों की MSP बढाई
MSP Hikes: The Modi government at the center gave a gift to the farmers, increasing the MSP of 6 crops.

MSP Hikes : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के हित में दो अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि सरकार ने “राष्ट्रीय दलहन मिशन” को मंजूरी देने के साथ-साथ रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में भी वृद्धि को स्वीकृति दी है।
कृषि मंत्री चौहान ने कहा, “यह प्रधानमंत्री मोदी जी की किसान-हितैषी सोच का परिणाम है। किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित आय देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।”
रबी फसलों की MSP में इजाफा: गेहूं और जौ के दाम बढ़े
सरकार द्वारा घोषित नई MSP के अनुसार:
- गेहूं की एमएसपी अब ₹2585 प्रति क्विंटल होगी, जो पहले ₹2425 थी — यानी ₹160 की बढ़ोतरी।
- जौ की कीमत ₹1980 से बढ़ाकर ₹2150 प्रति क्विंटल की गई — ₹170 की वृद्धि।
- चना की एमएसपी ₹5650 से बढ़ाकर ₹5875 प्रति क्विंटल कर दी गई है।
मसूर, सरसों और कुसुम्भ की MSP में भी बढ़ोतरी
इसके अलावा अन्य फसलों की MSP में भी महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है:
- मसूर: ₹6700 से बढ़कर ₹7000 प्रति क्विंटल
- सरसों/रेपसीड: ₹5950 से बढ़ाकर ₹6200 प्रति क्विंटल
- कुसुम्भ: ₹5940 से बढ़ाकर ₹6540 प्रति क्विंटल — ₹600 की सीधी बढ़ोतरी
कृषि मंत्री ने इन फैसलों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और कहा कि यह कदम देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

