Betul News : गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका, एक युवक गंभीर रूप से घायल, बड़ा हादसा टला

Betul News: A huge explosion in a gas cylinder, a young man seriously injured, a major accident averted

प्रतीकात्मक फोटो

Betul News : बैतूल जिले के आठनेर कस्बे में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दुकान में गैस सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में लोगों में दहशत फैल गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार घटना आठनेर के पुराने बस स्टैंड, भैंसदेही मार्ग पर स्थित एक दुकान में हुई। बताया जा रहा है कि दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक रिसाव के बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग डरकर अपनी-अपनी दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। सिलेंडर फटने से दुकान के सामान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

हादसे में एक युवक बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  युवक का नाम नही पता चल पाया है। फिलहाल युवक का उपचार जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button