MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के इन जिलों में गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
MP Weather Alert: There is a possibility of thunderstorms and showers in these districts of Madhya Pradesh.

MP Weather Alert : ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी एवं संलग्न दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों पर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के मंडला, बालाघाट जिलों तेज बारिश हो सकती है।
इन जिलों हल्की बारिश के आसार
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी है।
मानसून की विदाई के नजदीक जिले में फिर बने बारिश के आसार
बैतूल। मध्यप्रदेश में भी अब मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है। बैतूल से मानसून विदा होने के नजदीक फिर से बारिश के आसार बने है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बैतूल में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। बुधवार शाम को जिले के प्रभातपट्टन और आमला ब्लॉक में हल्की बारिश हुई है। बैतूल में अब कुल बारिश का आकड़ा 944.7 मिमी पर पहुंच चुका है। बैतूल ब्लॉक में सबसे कम 673.6 मिमी बारिश हुई है। कम बारिश से आने वाले दिनों में पानी की किल्लत से जुझना पड़ सकता है। घोड़ाडोंगरी और भीमपुर दो मात्र ब्लॉकों में बारिश का कोटा पुरा हो चुका है। शेष ब्लॉकों में औसत बारिश पूरी नहीं हो सकी


