Gold- Silver Price 25 September 2025: सोने के दाम गिरे चांदी में आया उछाल, जाने 24K, 22K, 18K गोल्ड के दाम
Gold-Silver Price 25 September 2025: Gold prices fall, silver prices rise, know the prices of 24K, 22K, 18K gold
Gold- Silver Price 25 September 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 25 सितंबर 2025 दिन गुरुवार को सोना सस्ता और चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 113349 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 112895 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 103828 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 85012 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 66309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 37 हजार 40 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


