Betul News : तालाब में नहाने गए 10 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत
Betul News: 10-year-old boy who went to take bath in the pond died by drowning in the water.
Betul News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलार में सुरमा खदान के तालाब में नहाने गए 10 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम कुटंगा निवासी सागर पिता सतीराम वरकड़े (10) पिछले 3-4 वर्षों से अपने परिजनों के साथ चिखलार में रह रहा था। शनिवार स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह सुरमा खदान के तालाब में अपने एक दोस्त के साथ नहाने के लिए गया। सागर ताबाल में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सागर के साथ गए बालक ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू कर दी। रात तक सर्चिंग के दौरान बालक का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह सागर का शव पानी पर तैरते हुए मिला। बताया जा रहा है कि सागर चौथी कक्षा का छात्र था। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।



