Betul Power Cut : 13 से 19 सितंबर तक बैतूल में रहेगी बिजली कटौती, परेशानियों से बचने जाने पूरा शेड्यूल
Betul Power Cut: There will be power cuts in Betul from 13 to 19 September, know the complete schedule to avoid problems

Betul Power Cut : बैतूल में 13 सितंबर को 11 केव्ही खंजनपुर फीडर में प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक खंजनपुर, अर्जुन नगर, टेलीफोन कॉलोनी, विकास नगर, कालापाठा, दुर्गा वार्ड, कत्तलढाना, सुयोग कॉलोनी, सरस्वती स्कूल, डिपो रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
14 सितंबर को 11 केव्ही कोसमी औद्योगिक फीडर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक गर्ल्स आईटीआई, ज्योति टायर, लक्ष्मी इंजीनियरिंग, खंडेलवाल दवा फैक्ट्री, वासु प्लास्टिक, अरिहंत दाल मिल, रघुवंशी पाइप फैक्ट्री, ताप्ती एक्वा, राजा कुलिंग, शिवा पाइप, श्रीजी इंडस्ट्रीज, रामदेव शुगर मिल, प्रकाश ग्रेनाइज, नानक फ्लाई, कबेलू फैक्ट्री एवं समस्त कोसमी औद्योगिक क्षेत्र एवं पंप क्षेत्र, कोसमी, सोनाघाटी बजरंग मंदिर, सोनाघाटी कॉलेज क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं 15 सितंबर को 11 केव्ही कालापाठा फीडर के मेंटेनेंस कार्य के चलते प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक लोहिया वार्ड, चुन्नी ढाना, राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
16 सितंबर को 11 केव्ही ग्रीन सिटी फीडर के मेंटेनेंस के चलते विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गूढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सिटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेंनिंग सेंटर, जजेस कॉलोनी, मांझी नगर, तिवारी पेट्रोल पंप के पास के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार 18 सितंबर को 11 केव्ही रामनगर फीडर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक रामनगर, गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, पटवारी कॉलोनी, जयप्रकाश वार्ड, खाखरा जामठी क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी तथा 19 सितंबर को 11 केव्ही सोनाघाटी फीडर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक सोनाघाटी, कोसमी फाटक, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन- 1 के प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।



