MP Weather Alert : एमपी के कई जिलों में बारिश की संभावना, बैतूल के दो ब्लाकों में बारिश का कोटा पूरा
MP Weather Alert: Possibility of rain in many districts of MP, rain quota fulfilled in two blocks of Betul
MP Weather Alert : एमपी में अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में तेज से मध्यम बारिश के आसार है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों वज्रपात की संभावना बनी है।
बैतूल के दो ब्लाकों में बारिश का कोटा पूरा
बैतूल मानसून भले ही कमजोर पड़ गया है, लेकिन कुछ ब्लॉकों में बारिश का दौर जारी है। जिले के घोड़ाडोंगरी और शाहपुर ब्लॉक में झमाझम बारिश हुई है। घोड़ाडोंगरी में तो औसत बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। औसत बारिश पूरी होने से घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के रहवासियों ने राहत की सास ली है। अगले 24 घंटों के दौरान बैतूल जिले के कुछ ब्लॉकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार से बुधवार सुबह 8 बजे तक बैतूल ब्लॉक में 1.0, घोड़ाडोंगरी 19.0, चिचोल 4.0, शाहपुर 25.2, मुलताई 19.2, प्रभातपट्टन 12.4, आमला में 12.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अब जिले में कुल 854.5 मिमी यानि 34 इंच बारिश हो चुकी है। जिले में औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 9 इंच बारिश की दरकार है। घोड़ाडोंगरी और भीमपुर दो ऐसे ब्लॉक है जहां बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। भीमपुर ब्लॉक में अब तक कुल 50 इंच बारिश हो गई है।
कुछ ब्लॉकों में अल्प बारिश ने बढ़ाई चिंता
कुछ जिलों में अल्प बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बैतूल ब्लॉक में 575.2 आठनेर ब्लॉक में 627.2 मिमी बारिश हो पाई है। इन दोनों ब्लॉकों में कम बारिश होने से किसान चिंतित है। बारिश के यहीं हाल रहे तो गर्मी के दिनों में इन दोनों ब्लॉकों में जल संकट की स्थिति बन सकती है। जलस्त्रों में भी पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण रबी फसल की सिंचाई के लिए किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है।


