MP Weather Update : मध्य प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात की संभावना
MP Weather Update: Orange alert for rain in 15 districts of Madhya Pradesh, possibility of thunderstorm

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। नए-नए सिस्टम एक्टिव होने के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं रिमझिम फुहारें गिर रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल के अनुसार राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, दमोह, सागर, विदिशा, आगर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।
इन जिलों में भी होगी तेज बारिश
इसके अलावा कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, पांढुर्णा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास और शाजापुर जिले शामिल हैं।
कही-कही भारी बारिश की चेतावनी
वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर और नरसिंहपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
लोगों से अपील
मौसम विभाग ने इन जिलों में लोगों से सावधानी बरतने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली गिरने की आशंका वाले खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय सतर्क रहने और बिजली-तड़ित से बचाव के उपाय करने की हिदायत दी गई है।



