MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 39 जिलों में झंझवात और वज्रपात की संभावना

MP Weather Alert: Heavy rain alert in 18 districts of Madhya Pradesh, possibility of thunderstorms and lightning in 39 districts

MP Weather Alert :  मौसम विभाग भोपाल ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुकला, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, अशोकनगर, मुरैना, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
इन जिलों में झंझवात और वज्रपात का अलर्ट
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, देवास, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, पांढुर्णा जिलों में झंझवात और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 
दिन भर जारी रहा रूक-रूक कर रिमझिम बारिश का दौर
बैतूल में शुक्रवार को जिले में रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी रहा जिले में हो रही बारिश का कोटा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हालाकि अभी और झमाझम बारिश की दरकार है। बैतूल मुख्यालय पर अन्य ब्लॉको की अपेक्षा बहुत कम बारिश हो पाई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 6.6, घोड़ाडोंगरी 7.0, चिचोली 16.4, शाहपुर 3.0, मुलताई 10.0, प्रभातपट्टन 22.2, आमला 2.0 और भीमपुर में 3.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब बैतूल में कुल 692.0 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष जिले में कुल 770.9 मिमी बारिश हो चुकी थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बारिश कम हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button