MP News : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने घोषित किए 71 जिला अध्यक्ष, इंदौर-भोपाल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण, बैतूल से निलय डागा बने

MP News: Madhya Pradesh Congress announced 71 district presidents, a mix of old and new faces in Indore-Bhopal, Nilay Daga became the president from Betul

MP News : लंबे समय से खींचतान के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। पार्टी ने 71 जिलों के नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस घोषणा के साथ कई नए चेहरे सामने आए हैं, वहीं कुछ पुराने नेताओं पर पार्टी ने भरोसा बरकरार रखा है। बैतूल जिले से पूर्व विधायक निलय डागा को जिलाध्यक्ष बनाया है। इनके जिला अध्यक्ष बनने  लोगों और युवाओं में खुशी है।

बड़े जिलों की जिम्मेदारी

  • इंदौर शहर – चिंटू चौकसे
  • इंदौर ग्रामीण – विपिन वानखेड़े
  • भोपाल शहर – प्रवीण सक्सेना (दोबारा जिम्मेदारी)
  • भोपाल ग्रामीण – अनोखी मानसिंह पटेल (दोबारा जिम्मेदारी)
  • गुना – जयवर्धन सिंह (पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे व राघौगढ़ विधायक)
  • उज्जैन शहर – मुकेश भाटी
  • उज्जैन ग्रामीण – महेश परमार
  • बैतूल –  पूर्व विधायक निलय डागा

खास पहलू

  • कुल 71 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
  • इनमें महज 4 महिलाओं को ही जिम्मेदारी मिली।
  • 6 वर्तमान विधायक जिला अध्यक्ष बनाए गए।
  • 8 पूर्व विधायकों को भी संगठन की कमान सौंपी गई।

यह कदम कांग्रेस के लिए 2028 विधानसभा चुनावों और उससे पहले के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button