Betul News : ध्वजारोहण होने के तुरंत बाद उतार लिया तिरंगा झंडा, गंभीर लापरवाही आई सामने

Betul News: The tricolor flag was taken down immediately after the flag hoisting, serious negligence came to the fore

Betul News : बैतूल देशभर में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों को श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया जाता है। इन अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना महज़ एक परंपरा नहीं बल्कि देश के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जाता है। लेकिन पट्टन ब्लॉक के ग्राम सिरडी में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की गम्भीर  लापरवाही ने देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को तार तार कर देशभक्तों की भावनाओं  को भी  ठेस पहुंचाई।
सूत्रों के मुताबिक  15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया, लेकिन मात्र एक घंटे बाद ही उसे नीचे उतार दिया गया। राष्ट्रीय ध्वज लपेटकर रख दिया बल्कि जिस पोल पर तिरंगा फहराया गया था उसे भी उखाड़कर केंद्र में रखकर  कर्मचारी अपने अपने रास्ते चलते बने। जबकि राष्ट्रीय ध्वज संहिता, 2002 के अनुसार ध्वज सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जाना अनिवार्य है । सूर्यास्त के समय ही ध्वज को सम्मानपूर्वक निर्धारित समय के बाद ही उतारा जा सकता है। ध्वज का प्रयोग केवल औपचारिकता के लिए करना  सीधे सीधे राष्ट्रीय अपमान और संहिता का भी उल्लंघन है। ग्रामीणों ने भी इस संबंध में नाराजगी जताई। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ मनोज हुरमाड़े के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने कहा कि पट्टन बीएमओ से जानकारी ली जा रही है। वस्तुस्थिति स्पष्ट होने के बाद किसी की गलती सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button