Betul Mandi Bhav 08 August 2025 : आज 08 अगस्त 2025 के बैतूल मंडी भाव, आगामी 3 दिन तक बंद रहेगी खरीदी
Betul Mandi Bhav 08 August 2025: Betul Mandi Bhav today 08 August 2025, purchase will remain closed for the next 3 days
Betul Mandi Bhav 08 August 2025 : शुक्रवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 08 अगस्त 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 04 हजार 220 बोरे रही। 1741 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 1952 बोरे मक्का की आवक 236 बोरे रही है। कृषि उपज मंडी में गेंहू, और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
शुक्रवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आने लगी है । मूंग के दाम 6900 से लेकर 7350 रुपये तक है। उड़द के दाम 5800 प्रति किवंटल के पार थे।


