Betul Power Cuts : बैतूल में 4 अगस्त से 8 अगस्त तक बिजली कटौती प्लान, जाने संपूर्ण जानकारी
Betul Power Cuts: Power cut plan in Betul from 4th August to 8th August, know complete details
Betul Power Cuts : बिजली कंपनी द्वारा 4 अगस्त से 8 अगस्त तक अलग-अलग फीडरों का प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि 4 अगस्त को 11 केव्ही ग्रीन सिटी के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गू ढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सिटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर, जज कॉलोनी, मांझी नगर, तिवारी पेट्रोल पंप के पास वाले क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार 5 अगस्त को 11 केव्ही खंजनपुर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक खंजनपुर, अर्जुन नगर, टेलीफोन कॉलोनी, विकास नगर, कालापाठा, दुर्गा वार्ड, कत्तल ढाना, सुयोग कॉलोनी, सरस्वती स्कूल, डिपो रोड में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा 6 अगस्त को 11 केव्ही कालापाठा फीडर के मेंटेनेंस के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोहिया वार्ड, चुन्नीढाना, राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार 7 अगस्त को 11 केव्ही रामनगर फीडर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामनगर, गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, पटवारी कॉलोनी, जयप्रकाश वार्ड, खखरा जामठी में तथा 8 अगस्त को 11 केव्ही सोनाघाटी फीडर के कोसमी फाटक, पॉलिटेक्निक कॉलेज, सोना घाटी क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी। प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।



