MP News : मध्य प्रदेश के इन कर्मचारियों को जल्द मिलेगा नियमितीकरण का लाभ

MP News: These employees of Madhya Pradesh will soon get the benefit of regularization

MP News :  नगर निगम में कार्यरत 7,500 से अधिक कर्मचारियों के लिए राहतभरी खबर है। लंबे समय से पदोन्नति और नियमितीकरण का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को जल्द ही इसका लाभ मिल सकता है। गुरुवार को नगर निगम परिषद की बैठक में महापौर मालती राय ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की।

 

महापौर ने निगम आयुक्त को विभिन्न स्तर के वरिष्ठ कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस सूची के आधार पर दैनिक वेतनभोगी, अकुशल, अर्धकुशल, कुशल, उच्च कुशल, 89 दिवसीय और विनियमित कर्मचारियों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर पदोन्नति और नियमितीकरण का लाभ मिलेगा।

महापौर ने भरोसा दिलाया कि योग्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएगी और उनके वर्षों से लंबित मुद्दों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button