Central Railway Disabled News :  रेलवे की दिव्यांग यात्रियों के लिए खुशखबरी, सफर में मिलेगी यह सुविधा

Central Railway Disabled News: Good news for disabled passengers, this facility will be available during travel

MP Train News
MP Train News

Central Railway Disabled News :  मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा दिव्यांग यात्रियों को यात्रा में सहूलियत प्रदान करने के लिए दिव्यांगजन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। अब तक मंडल में कुल 1217 दिव्यांगजन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जो रेलवे नेटवर्क में समावेशी और सुलभ यात्रा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह व्यक्तिगत पहचान पत्र (आईडी कार्ड) बार-बार चिकित्सकीय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता को समाप्त कर देता है, जिससे रियायत प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल हो जाती है। प्रत्येक कार्ड में यात्री का नाम, फोटो, रियायत श्रेणी और एक विशेष पहचान संख्या होती है, जिससे आरक्षण काउंटर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से टिकट बुकिंग की जा सकती है।
इस पहल को सफल बनाने हेतु नागपुर मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और दिव्यांग यात्रियों को आवेदन करने एवं कार्ड प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जा रही है।
जो यात्री अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें निकटतम रेलवे स्टेशन जाकर मार्गदर्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। नागपुर मंडल सभी यात्रियों को गरिमापूर्ण, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button