Betul Today News : जिले में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई से मचा हड़कंप
Betul Today News: Administration's bulldozer ran on dilapidated buildings in the district, action caused panic
Betul Today News : बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में जर्जर भवनों को चिन्हित कर गिराने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर पालिका आमला अंतर्गत दो जर्जर भवनों को ध्वस्त किया गया।
कासीएमओ आमला ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 6 में स्थित राम सिंह धुर्वे का मकान तथा पुराने जनपद कार्यालय भवन को नगर पालिका की टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गिराया गया।
इस कार्रवाई का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं मानसून के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। नगरपालिका द्वारा आगे भी ऐसे भवनों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।



