MP News : एमपी के इन 6 शहरों में इस महीने से दौड़ेगी 472 ई-बसें
MP News: 472 e-buses will run in these 6 cities of MP from this month
MP News : मध्य प्रदेश के 6 शहरों में जल्द ही ई- बसें दौड़ने वाली है। ई- बसों के संचालक को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग में प्रक्रिया शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से मध्य प्रदेश को 582 ई- बसें मिलना है। इसमें से 472 बसों का टेंडर हो चुका है। बेसन के संचालन का टेंडर ग्रीन सेल कंपनी को मिला है। ई- बसें इंदौर, भोपाल ,जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सागर जिले में चलेगी। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन बस 180 किलोमीटर चलेगी। बस के संचालन के लिए केंद्र सरकार 22 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करेगी। अन्य भुगतान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा।
बस के संचालक को लेकर 2-2 बस डीपो बनाये जायेगे। भोपाल के बैरागढ़, कस्तूरबा नगर, इंदौर के नेता मुंडला, चंदन नगर, में डिपो बनाया जाएगा। उज्जैन और सागर में भी एक-एक डिपो होगा। बसों को लेकर चार्जिंग स्टेशन बनाये जायेगे।
Tags
e-buses MP E-buses MP news



