Betul Mandi Bhav 18 July 2025 : आज 18 जुलाई 2025 के बैतूल मंडी भाव, जाने उड़द, सोयाबीन, गेंहू और मक्का के रेट
Betul Mandi Bhav 18 July 2025: Betul Mandi Bhav today 18 July 2025, know the rates of urad, soybean, wheat and maize
Betul Mandi Bhav 18 July 2025 : शुक्रवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 18 जुलाई 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 07 हजार 507 बोरे रही। 2873 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 3166 बोरे मक्का की आवक 490 बोरे रही है।कृषि उपज मंडी में गेंहू, और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
शुक्रवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आने लगी है । मूंग के दाम 7301 से लेकर 7501 रुपये तक है। उड़द के दाम 6501 प्रति किवंटल के पार थे।

