Betul News : सिविल सर्जन के निरीक्षण में नदारद मिले दो लैब टैक्रीशियन और कम्प्यूटर ऑपरेटर थमाया कारण बताओ नोटिस
Betul News: Two lab technicians and computer operators found absent during civil surgeon's inspection, show cause notice served

Betul News : बुधवार को सिविल सर्जन और आरएमओ ने बैतूल जिला अस्पताल की लैब का औचक निरीक्षण किया इस दौरान कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन ने अब सख्ति दिखाना शुरू कर दिया है। अब लापरवाह कर्मचारियों खैर नही होगी। लापरवाही करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे और आरएमओ डॉ. रानू वर्मा ने जिला अस्पताल की लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान दो लैब टैक्रीशियन और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर ड्यूटी से नदारद मिले। अब इन तीनों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए है। कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। कलेक्टर के निर्देशों के बाद सिविल सर्जन द्वारा समय-समय पर अस्पताल का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान स्टॉफ को निर्देश दिए है कि कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिले। इसकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।



