Betul Today News : सावन का पहला सोमवार , शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Betul Today News: First Monday of Sawan, a wave of faith surged in Shiva temples, Shiva temples echoed with the chants of Har Har Mahadev

Betul Today News :  सावन मास के पहले सोमवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह की पहली किरण के साथ ही भक्तगण जल, दूध और बेलपत्र लेकर भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों की ओर निकल पड़े। शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की अपूर्व छटा देखने को मिली।
जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध शिव मंदिर सोनाघाटी, सदर शिव मंदिर, कोतवाली चौक कोठीबाजार शिव मंदिर, लल्ली चौक कोठीबाजार शिव मंदिर, कॉलेज चौक शिव मंदिर, सागौन दरबार, टिकारी शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहेगी। जिला मुख्यालय के अलावा भोपाल छोटा महादेव, बडोरा शिव गुफा, बारहलिंग शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का ताता लगा रहेगा। वहीं महिलाएं श्रृंगार कर मंगल कामनाओं के साथ पूजा में लीन रहीं, वहीं युवाओं और बच्चों में भी भोले नाथ की भक्ति में लीन नजर आए। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, रुद्राभिषेक और विशेष आरती की गई। सावन का यह पावन दिन शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
छोटा महादेव भोपाली में भी उमड़े श्रद्धालु
जिले की प्रसिद्ध शिव गुफा भोपाली छोटा महादेव में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ गई। यहां जिला मुख्यालय से लेकर आस-पास के गांव के लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। भोपाली में वर्षों पुरानी भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पहाड़ी में बनी गुफा के अंदर स्थापित है।  यहां का दर्शय मनमोहक है। बारिस के दिनों में झरने का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। ऐसा लगता है कि प्रकृति भी भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button