Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया लाड़ली बहनों को कब जारी होगी क़िस्त
Ladli Behna Yojana: Chief Minister Mohan Yadav told when the installment will be released to the Ladli sisters
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाडली बहने राशि मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद बताया कि राशि कब जारी होगी।मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत सरकार की तरफ से महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि महीने की 10 तारीख के आसपास डाली जाती है। लेकिन इस बार यह राशि 12 जुलाई को खाते में डाली जाएगी।
रक्षाबंधन को मिलेगा विशेष तोहफा
रक्षाबंधन की मौके पर लाड़ली बहनों को गिफ्ट मिलने वाला है। 1250 रुपये के अतिरिक्त 250 रुपये और दिए जाएंगे। यह राशि रक्षाबंधन के पहले खाते में डाली जाएगी। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री दे चुके है। योजना के तहत मप्र की 1.27 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल रहा है।



