Betul Weather : बैतूल में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में मूसलाधार बारिश होने से कई नदी नाले उफान पर आ गए है। अगले 24 घंटे के दौरान जिले में फिर भारी बारिश की संभावना बनी है। सोमवार से मंगलवार सुबह तक घोड़ाडोंगरी में साढ़े पांच इंच और शाहपुर 3 इंच बारिश दर्ज की है। जिले में अब तक कुल 11 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष 7 इंच बारिश हुई थी। इधर सारणी में सतपुड़ा जलाशय के 7 गेट खोल दिये है। शोभापुर कालोनी में बारिश के कारण सड़क बह जाने की जानकारी लगी हैं।