Rain Alert : हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही, एमपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Rain Alert: Cloudburst causes havoc in Himachal Pradesh, heavy rain alert in many districts of MP
Rain Alert : हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी में बादल फटने से कई पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गए है। जब से मानसून ने दस्तक दी है तब से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। जब से बारिश का दौर शुरू हुआ लैंडस्लाइड से 75 लोगों की मौत हो चुकी वही बादल फटने से मंडी में 14 लोगों की जान चली गई है। कई लोग अभी भी लापता है। बादल फटने के कारण हिमाचल प्रदेश में पांच पुल पुलिया बहने की जानकारी सामने आई है।मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में सिस्टम स्ट्रांग बना हुआ है। कई जिले में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, रायसेन, सिहोर, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिदवाड़ा, पन्ना, सागर, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बुरहानपुर बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ. धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुस्कला सिंगरौली, सीधी सेवा मऊगंज, सतना , छतरपुर, टीकमगढ़ निवाडी, मेहर जिलो में भारी बारिश होने की संभावना है।


