Betul News : जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए 5 हजार रुपये लेने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
Betul News: Accused of taking 5 thousand rupees for delivery in the district hospital, family members created a ruckus
Betul News : जिला अस्पताल बैतूल में एक बार फिर सीजर ऑपरेशन के लिए रुपए लिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर गुरुवार शाम को परिजनों ने जिला अस्पताल परिसर में हंगामा मचाना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की है। जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे, आईएमओ डॉ रानू वर्मा सहित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुँची। परिजनों इस मामले की जांच करने और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विकासखंड आठनेर के ग्राम अंधेरबावड़ी निवासी जयदेव सेलूकर ने बताया कि 29 जून को पत्नी संगीत सेलुकर को प्रसव के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। 2 दिन तक ऑपरेशन नहीं किया । ऑपरेशन के लिए रुपये मांगे गए। 5000 रुपये देने के बाद ऑपरेशन किया गया। जयदेव ने डॉ वंदना धाकड़ पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में परिजनों ने अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
इनका कहना है…..
सीजर ऑपरेशन के लिए 5 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच होगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे।
डॉ जगदीश घोरे सिविल सर्जन जिला अस्पताल बैतूल



