Vodafone Idea 5G : भारत की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया टेलिकॉम कंपनी द्वारा अपनी 5G सेवा का विस्तार कर रही है। VI ने हाल ही में 23 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है। वोडाफोन आइडिया जियो, एयरटेल कंपनी को टक्कर देने के लिए मैदान में उतर गई है। आर्थिक संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया को सरकार की तरफ से राहत मिलने के बाद अपनी 5G सेवा का विस्तार तेजी से किया जा रहा है।इन शहरों में VI की 5जी सेवा शुरू
वोडाफोन आइडिया 23 शहरों में अपने 5G सेवा की शुरुआत की है जिसमें अहमदाबाद आगरा औरंगाबाद , कोझिकोड, कोचीन, देहरादून, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मदुरई, मल्लपुरम, मेरठ, नागपुर, नासिक, पुणे, राजकोट, सोनीपत, सूरत, सिलीगुड़ी, त्रिवेंद्रम, वडोदरा और विशाखापट्टनम शामिल है।