Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर बड़ा उपहार, इस बार इतनी ज्यादा मिलेगी राशि

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को अभी तक 25 किस्ते मिल चुकी है। अब बहने बेसब्री से 26वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। जुलाई के महीने में लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी की जाएगी। इस बार बहनों को 26वीं किस्त के साथ-साथ रक्षाबंधन का तोहफा भी मिलेगा। कुछ समय पहले ही मोहन सरकार ने ऐलान किया था कि 1250 रुपए के साथ महिलाओं को अतिरिक्त ₹250 की राशि मिलेगी।
इस बार अकाउंट में आएंगे ₹1500 (Ladli Behna Yojana)
इस योजना की राशि 1250 रुपए जारी की जाती है लेकिन इस बार लाडली बहनों को अतिरिक्त 250 रुपए की राशि दी जाएगी। रक्षाबंधन का तोहफा 250 रुपए दिया जाएगा। इस बार बहनों के खाते में टोटल ₹1500 की राशि आएगी।
कब आएगी लाडली बहना योजना की राशि
उम्मीद है कि 10 से 15 जुलाई के बीच लाडली बहना योजना की राशि जारी कर दी जाए। हालांकि अभी लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
आपको बता दे की अभी तक राज्य की एक करोड़ 27 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में इस योजना के अंतर्गत 35000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। लाडली बहना योजना की राशि के साथ सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।



