Betul Mandi Bhav 25 Jun 2025 : आज 25 जून 2025 के बैतूल मंडी भाव, जाने गेंहू, सोयाबीन, मूंग, और मक्का के दाम
Betul Mandi Bhav 25 Jun 2025: Betul Mandi Bhav today 25 June 2025, know the price of wheat, soybean, moong, and maize
Betul Mandi Bhav 25 Jun 2025 : बुधवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 25 जून 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 09 हजार 677 बोरे रही। 4041 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 3717 बोरे मक्का की आवक 1157 बोरे रही है।कृषि उपज मंडी में गेंहू, मक्का और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, मक्का और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
बुधवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आने लगी है । मूंग के दाम 6900 से लेकर 7276 रुपये तक है। उड़द दाम 6851 प्रति किवंटल के पार थे।



