MP News: मप्र के इस शहर में अंबानी के वनतारा के तर्ज पर बनेंगे दो बड़े जू, CM मोहन यादव ने की घोषणा

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा वन्य जीव संरक्षण और संवर्धन के दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहा है। अब अंबानी के वनतारा के तर्ज पर मध्य प्रदेश के उज्जैन और जबलपुर में दो नया चिड़ियाघर बनाया जाएगा। इसके बनने से मध्य प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण बढ़ेगा साथ ही पर्यावरण शिक्षा और इको टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

वन विभाग के ऊपर सचिव अशोक वर्णवाल ने इसके बारे में जानकारी दी है। दो नया चिड़ियाघर और रेस्क्यू सेंटर के लिए विस्तृत परियोजना तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे सेंट्रल जू अथॉरिटी नई दिल्ली भेजा जाएगा। जबलपुर में भी नया चिड़ियाघर बनेगा जिसका डिटेल लगभग तैयार हो चुका है।

वनतारा के तर्ज पर मध्य प्रदेश में बनेगा रेस्क्यू सेंटर (MP News)

 

गुजरात के प्रसिद्ध वन तारा वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर के तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी रेस्क्यू सेंटर और एनिमल वेलफेयर प्रोजेक्ट की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दिशा में गंभीर कदम उठाया है। जल्दी अधिकारियों की एक टीम गुजरात जाकर वनतारा का मूल्यांकन करेगी ताकि मध्य प्रदेश में भी इसका निर्माण किया जा सके।

वन्य जीवों की सुरक्षा और मानवीय हस्तक्षेप को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा लगभग 160 किलोमीटर तक संरक्षित क्षेत्र की फेंसिंग करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। कई बार जानवर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं यही वजह है कि अब क्षेत्र की फेंसिंग की जाएगी।

Also Read:MP News: मप्र में सेल्फी से तय होगी शिक्षकों की सैलरी, सरकार ने जारी किया नया फरमान, 1 जुलाई से लागू होगा नियम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button