Gold- Silver Price 23 Jun 2025 : सोना- चांदी के दाम में फिर लगी आग, 1 लाख के करीब पहुँचे गोल्ड के रेट
Gold- Silver Price 23 Jun 2025 : Gold and silver prices again on fire, gold rates reach close to 1 lakh
Gold- Silver Price 23 Jun 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 23 जून 2025 दिन सोमवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 98 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 98884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 98488 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 90578 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 74163 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 57847 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 68 हजार रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


