MP News  : बैतूल में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 13.21 करोड़ के बहुचर्चित गबन मामले में दो गिरफ्तार

MP News: Two arrested in the much-discussed embezzlement case of Rs 13.21 crore under Swachh Bharat Mission in Betul

MP News  :  बैतूल जिले के चिचोली में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत 13.21 करोड़ के घोटाले मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुए गबन मामले में 10 लोगों के खिलाफ

थाना चिचोली, जिला बैतूल में दर्ज धारा 420, 409, 34, 120(बी) भारतीय दंड संहिता तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) के तहत पंजीबद्ध किया था।
पुलिस ने  स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु आवंटित राशि में भारी वित्तीय अनियमितता के दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में सपना इवने, निवासी – ग्राम हरदू, (गबन की राशि – ₹44,41,900/-) बीरबल रावत, निवासी* – ग्राम गोंडुमंदाई (गबन की राशि – ₹1,05,59,000/-) शामिल है। यह मामला स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत ₹13.21 करोड़ की राशि में से की गई व्यापक वित्तीय गड़बड़ियों से संबंधित है।
पुलिस अधीक्षक  निश्चल एन. झारिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी शाहपुर श्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा गहन तकनीकी विश्लेषण एवं सतत निगरानी के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।साइबर सेल बैतूल एवं थाना चिचोली की संयुक्त टीम ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जिला छिंदवाड़ा के पारासिया क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फरार आरोपी एवं इनाम की घोषणा
इस मामले में अभी भी कई आरोपी फरार चल रहे है।  एक फरार आरोपी पर ₹10,000/- का इनाम,  चार फरार आरोपियों पर ₹5,000/- ₹5,000/- के इनाम की घोषणा पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा की गई है। सभी आरोपियों के बैंक खाते सील किए जा चुके हैं।
सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ
फरार आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी प्रदेश एवं बाहरी जिलों से एकत्र कर कुर्की की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र ही संपत्तियाँ कुर्क की जाएंगी।
पुलिस की चार टीमें लगातार इंदौर, भोपाल, बालाघाट, गोंदिया (महाराष्ट्र) समेत अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
SIT एवं साइबर सेल की तकनीकी टीमें लगातार आरोपियों के नेटवर्क और गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं।
जन सहयोग की अपील
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल स्वयं निरंतर निगरानी कर रहे हैं। आमजन से अपील है कि यदि इस मामले से संबंधित कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button