Betul Crime News : चोरी की घटना का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख के जेवरात जप्त
Betul Crime News: Theft incident revealed, 4 accused arrested, jewellery worth Rs 3 lakh seized
Betul Crime News : कोतवाली पुलिस बैतूल को चोरी की घटना का खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3 लाख से अधिक के जेवरात जप्त किये है। कंट्रोल रूम मे आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 20 नवम्बर 2024 को फरियादी विजय कामतकर पिता मधुकर कामतकर उम्र 33 वर्ष निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, भगतसिंह वार्ड, सदर बैतूल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इस तरह से हुआ खुलासा
घटना स्थल का निरीक्षण सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वॉड एवं पुलिस फोटोग्राफर की टीम के साथ किया गया तथा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। प्रकरण में प्राप्त सूचना व सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप निम्नलिखित चार लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें अंकित उर्फ भूत डेहरिया, पिता राजू डेहरिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदामेटा, आकाश कहार, पिता अरविंद कहार, निवासी परासिया, आर्यमन डेहरिया, पिता शिवकुमार डेहरिया, निवासी न्यूटन परासिया, अजय सोनी, पिता योगेंद्र सोनी, निवासी न्यूटन परासिया, जिला छिंदवाड़ा से पूछताछ में चारों आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
चोरी के जेवरात बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई 01 सोने का हार, 01 सोने की चेन, 01 सोने का मंगलसूत्र, 01 जोड़ी सोने के टॉप्स, 01 सोने का मुखड़ा, 02 सोने की अंगूठियां, 01 सोने का लॉकेट, कुल वजन: लगभग 31.5 ग्राम जिसकी कुल कीमत 3 लाख 15 हजार आकी गई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की रही
निरीक्षक रविकांत डेहरिया
निरीक्षक आबिद अंसारी (सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट),उनि जगदीश प्रसाद ठाकुर,सउनि जगदीश नावरे, प्र. आर. 64 तरुण पटेल, प्र. आर. 369 शिव कुमार, प्र. आर. 393 महेन्द्र, प्र. आर. 185 अरविंद सिंह, आर. 56 नितिन चौहान, आर. 528 महेश, महत्वपूर्ण भूमिका रही।



