RBI Guidline: आपके पास भी है 500 और ₹200 का नोट तो जरूर पढ़ें RBI का यह नया अपडेट, वरना लगाना पड़ेगा बैंक का चक्कर

RBI Guidline: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा एक नया गाइडलाइन 200 और ₹500 के नोट को लेकर जारी किया गया है।मार्केट में नकली नोट का प्रचलन काफी ज्यादा बढ़ गया है जिसको देखते हुए रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने एक नई एडवाइजरी जारी की है जिसके बारे में हर व्यक्ति को पता होना चाहिए। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने साफ शब्दों में कहा है कि नकली और असली नोटों की पहचान करना जरूरी है क्योंकि मार्केट में 200 और ₹500 के नकली नोट का चलन बढ़ चुका है।
साल 2024 के मुकाबले 2025 में नकली नोट काफी ज्यादा मार्केट में आ चुके हैं जिसके वजह से आम लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। आपको जब भी कोई नोट मिले तो आप सबसे पहले उसके नकली और असली होने की जांच कर ले।
₹500 के असली नोट की करें पहचान (RBI Guidline)
₹500 की असली नोट की पहचान करने के लिए आपको देखना होगा कि उसे पर वाटर मार्क का निशान है कि नहीं साथ ही उसपर गांधी जी की एक फोटो छपी होती है। नोट को थोड़ा नीचे करने पर नोट का रंग थोड़ा सा बदल जाता है।
₹200 के असली नोट की पहचान
₹200 की असली नोट की पहचान करना भी जरूरी है क्योंकि अगर आप नकली नोट का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी परेशानी बढ़ जाएगी। इस नोट में उभरी हुई छपाई देखने को मिलेगी। छोटे अक्षरों में 200 और आरबीआई लिखा होगा ।

