MP Weather Alert: मानसून से पहले भिगेंगे मध्यप्रदेश के ये जिले, होगी झमाझम बारिश, 40km की रफ्तार से चलेगी हवाएं, देखें ताजा अपडेट

MP Weather Alert
MP Weather Alert

MP Weather Alert: मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 18 जून को मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। अब मानसून के पहले ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में तूफानी बारिश होने वाली है। बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पंजाब के क्षेत्र में एक चक्रवात बना रहा है जिसकी वजह से बारिश हो रही है। बीती रात भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश होने  से राज्य के कई जिलों में भारी तबाही मची है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश (MP Weather Alert)

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून से पहले भारी बारिश होने वाली है। मध्य प्रदेश के गुना सागर नर्मदा पुरम बैतूल भोपाल सहित कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।

सुहाना होगा मौसम

भारी बारिश होने से मध्य प्रदेश का मौसम सुहाना हो जाएगा। तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल पश्चिम मध्य प्रदेश में आसमान से आग बरस रहा है जिसके वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है।

Also Read:MP News: मप्र में 100 करोड़ की लागत से इस नदी के समांतर 15 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का होगा निर्माण, लाखों लोगों को होगा फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button