Betul Crime News : किसान के साथ मारपीट कर लुटे 20 हजार रुपये, विवाह समारोह से लौटे समय वारदात

Betul Crime News: Farmer beaten up and robbed of Rs 20,000, incident took place when he was returning from a wedding ceremony

जांच करती मुलताई पुलिस

Betul Crime News :  बैतूल मुलताई-नागपुर हाईवे पर मंगलवार अलसुबह किसान विवाह समारोह से घर लौट रहा था, तभी खंबारा टोल के पास दो युवकों ने हमला कर दिया। किसान के साथ लाठी से मारपीट करने के बाद फोन-पे से राशि ट्रांसफर करा ली। किसान को चोट लगने पर उपचार के लिए पट्टन सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। मुलताई थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ग्राम चिल्हाटी निवासी किसान गुल्म मोहबे मंगलवार की सुबह विवाह समारोह से लौट रहे थे। लगभग सुबह 4 बजे खंबारा टोल के पास अज्ञात युवकों ने किसान पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद फोन पे से 20 हजार रूपए दूसरे खाते में ट्रांसफर भी करवा लिए।

घटना की सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को उपचार के लिए पट्टन सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि पहले तो आरोपी नगद पैसों की मांग कर रहे थे, लेकिन नगद राशि नहीं होने पर आरोपियों ने फोन पे से राशि ट्रांसफर करवाई है। पुलिस का कहना है कि किसान के साथ मारपीट जरूर हुई है, लेकिन फोन पे से राशि ट्रांसफर हुई या नहीं और यह राशि किसके खाते में ट्रांसफर हुई है बैंक से जानकारी लेने के बाद ही सच्च सामने आएगा। किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फोन पे से राशि ट्रांसफर करवाए जाने की बात सामने आने पर पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी मारपीट करने के बाद फोन पे से राशि ट्रांसफर करवाना संभव नहीं है। फिलहाल इस मामले की जांच कर रहे है, जांच के बाद में पूरा सच्च सामने आएंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button