Betul Crime News : आधी रात में मानसिक रोगी युवक का तांडव, 18 गाडिय़ों के तोड़े शीशे

Betul Crime News: Mentally ill youth creates havoc in the middle of the night, breaks windows of 18 vehicles

Betul Crime News :  बैतूल गंज थाना क्षेत्र के विनाबा वार्ड में मानसिक रूप से रोगी युवक ने आधी रात में ताड़व मचा दिया। युवक ने घरों के सामने खड़ी एक दर्जन से अधिक गाडिय़ों को निशाना बनाते हुए पत्थर से शीशे तोड़ दिए। लोग जब सुबह सोकर उठे और बाहर निकल कर देखा तो उनके वाहनों के कांच टूटे हुए मिले। जब लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो एक युवक पत्थर से शीशे को तोड़ते हुए दिखाई दिया। इसकी शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई है। 
गंज थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि विनोबा वार्ड में सोमवार की रात को एक युवक द्वारा कई गाडिय़ों के शीशे तोड़े जाने की शिकायत मिली, जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवक पत्थर से गाडिय़ों के शीशे तोड़ते पाया गया। युवक की पहचान विनोबा वार्ड निवासी गोविंद तोमर (50) के रूप में की गई। 
जब युवक के बारे में पता किया तो युवक मानसिक रूप से रोगी है।  युवक द्वारा 16 से 18 गाडिय़ों के शीशे तोडऩे की जानकारी सामने आई है।  इस वारदात से वाहन मालिकों को हजारों रूपयों का नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता विनोबा वार्ड निवासी स्कूल प्राचार्य श्याम साहू ने बताया कि युवक ने रात ढाई बजे से साढ़े तीन बजे के बीच यह वारदात की। उनकी कार के कांच भी फोड़े गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोविंद नाम का यह व्यक्ति आने-जाने वाली महिलाओं को भी थप्पड़ मार चुका है।
वह अक्सर छोटे बच्चों को पकडक़र कहीं बंद कर देता है। मामले में बैतूल गंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे पकडक़र सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश कर मनोरोग अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button