Betul Road Accident : बैतूल- नागपुर हाइवे पर दो बाइक की भिडंत में दो गंभीर रूप से घायल

Betul Road Accident: Two seriously injured in collision between two bikes on Betul-Nagpur Highway

Betul Road Accident :  बैतूल के बैतूलबाजार थानाक्षेत्र के अंतर्गत  हाइवे पर दो बाइक की आमने-सामने की भिंड़त हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

गुुरुवार दोपहर को बैतूलबाजार थानाक्षेत्र के ग्राम सांईखंडारा जोड़ के पास हाइवे पर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे मेें मुलताई क्षेत्र के साबड़ी निवासी कृष्णा पिता लक्ष्मणराव धोटे  और दूसरी बाइक पर सवार इटारसी निवासी अभिषेक पिता मुन्नालाल पवार (40) घायल हो गए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एक युवक का पैर फैक् चर हो गया है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button