MP Transfer News : मध्यप्रदेश सरकार ने ट्रांसफर को लेकर लिया बड़ा फैसला, हजारो अधिकारी- कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

MP Transfer News: Madhya Pradesh government took a big decision regarding transfer, thousands of officers and employees will be affected

MP Transfer News :  ट्रांसफर को लेकर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसका असर प्रदेश के हजारों सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को दिखेगा। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ट्रांसफर को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे कर्मचारियों का इंतजार और बढ़ गया है। मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार अधिकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की अंतिम तिथि 31 मई तय की थी। सरकार ने मंगलवार को अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 जून कर दिया है। इसका असर कई अधिकारी और कर्मचारियों पर पड़ेगा। 
हजारों की संख्या में पहुंचे आवेदन
जानकारी के मुताबिक तबादलों को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचे हैं। इसलिए प्रदेश सरकार में तबादला  तिथि को आगे बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षा और राजस्व और स्वास्थ्य विभाग से सबसे ज्यादा ट्रांसफर आवेदन आए हैं। शिक्षा विभाग के ट्रांसफर में सबसे ज्यादा माथापच्ची हो रही है। स्वास्थ्य विभाग में भी लगभग 8000 आवेदन आने की जानकारी सामने आई है। 
  • MP Today News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सभा के 1 दिन पहले सारणी में झमाझम बारिश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button