Pahalgam Terror Attack: लाशों के साथ घिनौनी हरकत कर रहे थे आतंकी, इंदौर की जेनिफर ने किया पहलगाम हमले से जुड़ा बड़ा खुलासा

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के कई निर्दोष लोग मारे गए। इस हमले में इंदौर के सुशील की भी मौत हो गई उन्हें आतंकियों ने सिर में गोली मार दी। सुशील अपने परिवार के साथ पहलगाम छुट्टियां बिताने गए थे लेकिन वह कुछ दिन अपने परिवार के साथ हंसी खुशी बिता पाए इसके बाद उनकी दुनिया उजड़ गई।
भारत के मिनी स्विट्ज़रलैंड कहे जाने वाले पहलगाम में आतंकियों ने गोलियां बरसाईं और कश्मीर के मिट्टी को लाल कर दिया। पाकिस्तान की आतंकियों ने भारत को ऐसा दर्द दिया जिसे भारत सदियों तक याद रखेगा लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी ने इस हमले के बदले का ऐलान कर दिया है।
आतंकी हमले में मारे गए इंदौर के सुशील (Pahalgam Terror Attack)
नथानियल, इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे. आतंकियों ने नथानियल की बेटी आकांक्षा (35) के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया था. आतंकी हमले के वक्त जेनिफर और उनका बेटा ऑस्टिन उर्फ गोल्डी (25) सुरक्षित बच गए.
सुशील की पत्नी ने किया चौकाने वाला खुलासा
रुंधे गले और हिचकियों के बीच जेनिफर ने बताया, ‘‘जब मुझे होश आया, तो शाम ढल चुकी थी और ठंड बढ़ गई थी. मैंने महसूस किया कि मेरे शरीर के एक तरफ का हिस्सा सुन्न पड़ चुका है और मैं हिल भी नहीं पा रही थी. मैंने जैसे-तैसे गर्दन मोड़कर देखा, तो पाया कि मेरे पति जमीन पर औंधे मुंह बेसुध पड़े थे.’’
जेनिफर ने कहा, ‘‘होश में आने पर मैंने यह भी देखा कि दो हमलावर एक-दूसरे के फोटो खींच रहे थे. इन हमलावरों ने जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी, जबकि एक अन्य हमलावर ने कश्मीरियों का पारंपरिक लम्बा कपड़ा (फिरन) पहन रखा था.’’
जेनिफर ने बताया कि कुछ देर बाद तीनों हमलावर उनकी ओर बढ़ने लगे. उन्होंने बताया,‘‘हमलावरों को लगा होगा कि अब तक बेसुध पड़े मेरे शरीर में अचानक कुछ हलचल हुई है, लेकिन तभी एक हेलिकॉप्टर की आवाज आई और हमलावर पैदल चलते हुए मेरी निगाहों से ओझल हो गए.’


