7th pay commission: अक्षय तृतीया से पहले कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 2% इजाफा, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा

7th pay commission
7th pay commission

7th pay commission: केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने के बाद अब अलग-अलग राज्य की सरकारी भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर रही है। हरियाणा सरकार के द्वारा में कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी गई है। हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी करती है जिसके बाद 53% से बढ़ाकर महंगाई भत्ता 55% हो गया है।

एरियर भी मिलेगा (7th pay commission)

सामने जानकारी के अनुसार यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावित होगी। वित्त विभाग के आदेश का हवाला देते हुए सरकार के अधिकारी ने कहा कि संभावित DA और DR अप्रैल 2025 के वेतन के साथ दिया जाएगा। इसका मतलब साथ है कि एक साथ तीन महीने का एरियर मिलेगा।

गुजरात के कर्मचारियों को भी मिला तोहफा

इससे पहले गुजरात सरकार ने सातवें और छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 2 से 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए डीए में दो प्रतिशत और छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए डीए में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। फैसले से करीब 4.78 लाख कर्मचारियों और 4.81 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इसमें कहा गया है कि चूंकि, यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2025 से लागू होगी, इसलिए राज्य सरकार जनवरी, फरवरी और मार्च का बकाया अप्रैल के वेतन के साथ एक ही किस्त में जारी करेगी।

Also Read:Betul Today News: बाबूजी के विचारों को आगे बढ़ा रहा खण्डेलवाल परिवार, विजय सेवा न्यास की वर्षगाठ पर 26 बेसहारा बच्चों को लिया गोद

राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसका फायदा 12 लाख 40 हजार कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को होगा। अब प्रदेश में सातवें वेतनमान के के तहत राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गत एक जनवरी से 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत देय होगी।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में तापमान 44 डिग्री के पार, 18 जिलों में लू का अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button