MP News: मां के सामने ही डूब गया उसका लाल, सारणी में हृदय विदारक घटना

MP News
MP News

MP News : आंखों में खुशी, चेहरे पर मुस्कान लिए अपने बेटे के साथ छिंदवाड़ा जा रही एक मां की आंखों का तारा रास्ते में ही कहीं ओझल हो गया। भोपाल से छिंदवाड़ा अपने बेटे के साथ जा रही मां ने अपने लाल को रास्ते में ही अपनी आंखों के सामने खो दिया। सारणी थाना अंतर्गत राजडोह नदी उसके लाल को लील गई। भोपाल के बैरागढ़ का रहने वाला 20 वर्षीय बेटा (संजय पिता अरुण इवानती) अपनी मां के साथ छिंदवाड़ा जा रहा था। यह सफर अचानक ऐसे मोड़ पर आ गया जहां से वापसी बिल्कुल नामुमकिन थी। गुरुवार का दिन था और दोपहर करीब 12:30 बजे मां बेटे की जोड़ी सारणी थाना अंतर्गत राजडोह घाट के पास पहुंची। यहां पर थकान मिटाने के लिए संजय ने नदी में नहाने की इच्छा जताई।

इसके बाद मन कर में बैठी रही और अपने बेटे के वापस आने की रास्ता देखती रही लेकिन वक्त जैसे थम ही गया हो काफी देर होने के बाद भी जब संजय का अता-पता नहीं चला तो मन बेचैन हो गई राज गिरोह से मदद भी मांगी लेकिन सब व्यर्थ रहा लगभग 1 घंटे बाद जब संजय का निर्जीव शरीर नदी पर तैरता दिखा तो मां की चीख ने पूरे घाट को सन्न कर दिया। अपने बेटे के साथ छिंदवाड़ा जा रही मां को क्या पता था कि यह सफर उसके बेटे के साथ उसका आखिरी सफर होगा। उसका बेटा उससे हमेशा के लिए छिन जाएगा।

पीएम कर जांच कर रही पुलिस (MP News)

घटना की सूचना मिलने पर सारणी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने मौके का पंचनामा बनाया। थाना प्रभारी जयपाल इवानाती ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद संजय का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Also Read:Madhya Pradesh News: मोहन सरकार की बड़ी पहल, एक एकड़ खेत पर किसान को मिलेंगे 1500 से 3 हजार रुपए, जानें कैसे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button