MP Transfer Policy: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, रणनीति तैयार

MP Transfer Policy
MP Transfer Policy

MP Transfer Policy:  मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बेसब्री से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। अब कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा न्यू ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और मुख्यमंत्री के संकेत के बाद कैबिनेट में इस ड्राफ्ट को प्रस्तुत किया जाएगा और इसके बाद कर्मचारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Also Read:Betul News Today: बैतूल में वसूली के लिए गए फाइनेंस कर्मचारी का गला रेतकर हत्या; बाइक, मोबाइल और पैसों का बैग ले गए बदमाश

 

मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के लिए तैयार की गई नई स्थानांतरण नीति 2025 के अंतर्गत सबसे पहले कर्मचारी और उसके परिवार की जरूरत को देखी जाएगी। इसके बाद पहले हुए तबादले की हिस्ट्री का भी संज्ञान लिया जाएगा और यदि लंबे समय से तबादला नहीं हुआ है तो आवेदन को प्राथमिकता दिया जाएगा।

Also Read:MP Weather News: मप्र में चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश, इन जिलों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जानिए कब से शुरू होगी ट्रांसफर की प्रक्रिया (MP Transfer Policy)

अप्रैल का महीना चल रहा है। ट्रांसफर पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी मिलने और उसके बाद ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होने में थोड़ा समय लगेगा। 1 मई से 15 जून तक मध्य प्रदेश में सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी है।

ट्रांसफर के लिए यह सबसे सही समय माना जाता है। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इसी अवधि में मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध हटा दिया जाएगा

Also Read:MP News: मप्र में बनी बिजली से रोशन होगा पूरा देश, इस शहर में लगेगा 2800 मेगावाट का न्यूक्लियर पावर प्लांट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button